'/>'/> Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Question With Answer in Hindi Date - 06-12-2020

Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Question With Answer in Hindi Date - 06-12-2020




❤❤❤

🙏🙏🙏""दोस्तों "" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹

Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer  in hindi

 आपका स्वागत है:-


          पोस्ट तिथि :-    06/12/2020

पोस्ट अपडेट तिथि :-   06/12/2020


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi,Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi 


 Daily  Current GK And Current Affairs  


 

              ""  दोस्तों  "🙏🙏🙏


आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर  के Question -Answer  लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन  सभी प्रश्नों मे से  भी कुछ  पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार  प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....


Best 10  Question  With Answer Daily Current GK And Current Affairs  

 हिंदी....👍👍



  Question :-1  राज्य सभा के सदस्य हेतु न्यूनतम आयु है


 (a) 18 वर्ष

 (b) 21 वर्ष

 (c) 25 वर्ष

 (d) 30 वर्ष


  उत्तर :- (d) 30 वर्ष


 (U.P. P.C.S. - 1992)


व्याख्या :-  अनुच्छेद 84 के अनुसार, राज्य सभा के सदस्य हेतु न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि लोक सभा सदस्य हेतु न्यूनतम आयु 25 वर्ष है।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


Question :-2 . राज्य सभा के सदस्य -


 (a) लोक सभा के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं

 (b) राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचित हुए सदस्यों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं

 (c) राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपालों द्वारा मनोनीत किये जाते हैं

(d) भारत के मतदाताओं द्वारा निर्वाचित किये जाते हैं


(M.P. A.P.O. - 1997)


उत्तर :- (b) राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचित हुए सदस्यों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं


 व्याख्या:-  राज्य सभा के सदस्य राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा निर्वाचित किए जाते हैं। इनका निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होता है।




 Question :- 3. राष्ट्रपति को राज्यसभा के 12 सदस्यों के नाम निर्देशित करने की शक्ति है। निम्नलिखित में से किस श्रेणी के लोग नाम निर्देशित होने के लिए पात्र नहीं हैं ?


(a) साहित्य के लोग

(b) विज्ञान के लोग

(c) कला के लोग

(d) राजनीति के लोग


 (U.P.P.C.S. - 1996)


 उत्तर :- (d) राजनीति के लोग


व्याख्या - अनुच्छेद 80 (3) के अनुसार, राष्ट्रपति राज्यसभा के 12 सदस्यों के नाम साहित्य, कला, विज्ञान और समाज सेवा विषयों के सम्बन्ध में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को निर्देशित कर सकता है, जबकि वह राजनीति के लोगों के नाम निर्देशित नहीं कर सकता।




 Question :- 4 . संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संसद के किसी सदन के सदस्य का पद सदन की अनुमति के बिना साठ दिनों तक सदन की सभी बैठकों में उसके अनुपस्थित रहने के आधार पर सदन द्वारा रिक्त घोषित किया जा सकता है?


 (a) अनुच्छेद 101 (3)

 (b) अनुच्छेद 101 (4)

 (c) अनुच्छेद 102 (1)

 (d) अनुच्छेद 102 (2)


 (U.P. Lower (Special) - 2002) (U.P. Lower (Special) - 2003)


   उत्तर:-  (b) अनुच्छेद 101 (4)


 व्याख्या: - भारतीय संविधान के अनुच्छेद 101 (4) के अनुसार, यदि संसद के किसी सदन का कोई सदस्य साठ दिन की अवधि तक सदन की अनुज्ञा के बिना उसके सभी अधिवेशनों से अनुपस्थित रहता है तो सदन उसके स्थान को रिक्त घोषित कर सकेगा।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



 Question :- 4. भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि किस प्रकार की जाती है?


 (a) संसदीय अधिनियम द्वारा

 (b) राष्ट्रपति की अधिसूचना द्वारा

 (c) भारत के संविधान में संशोधन द्वारा

 (d) स्वयं उच्चतम न्यायालय द्वारा


(U.P. Lower, (P) - 2004) (M.P.A.P.0.2010)


उत्तर :- (a) संसदीय अधिनियम द्वारा


 व्याख्या :- संसद विधि बनाकर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि कर सकती है। अंतिम बार वर्ष 2009 में न्यायाधीशों की संख्या को 25 से बढ़ाकर 30 किया गया| अतः मुख्य न्यायाधीश सहित उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 31 है।




Question :-5. भारत के उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता में वृद्धि की जा सकती है -


(a) संसद द्वारा

(b) राष्ट्रपति द्वारा

(c) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा

(d) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति के परामर्श से संघ की मंत्रि-परिषद द्वारा


(U.P. P.C.S. 2003)


उत्तर :- (a) संसद द्वारा


व्याख्या:-  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 138 के अधीन संसद द्वारा भारत के उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता में वृद्धि की जा सकती है किन्तु उसमें कमी नहीं की जा सकती!




Question :- 6.  मामलों और अपीलों को एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय को अन्तरित करने की उच्चतम न्यायालय की शक्ति का प्रयोग निम्नलिखित में से किस एक के आवेदन पर किया जा सकता है?


(a) सम्बन्धित उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार

 (b) भारत का महान्यायवादी

(c) भारतीय विधिज्ञ परिषद् का अध्यक्ष

(d) भारत का महासॉलिसिटर


 (Chhattisgarh. Civil Judge. - 2007)


 उत्तर :-  (b)  भारत का महान्यायवादी


व्याख्या: - उच्चतम न्यायालय स्वप्रेरणा से अथवा भारत के महान्यायवादी द्वारा या किसी पक्षकार के आवेदन पर यदि उच्चतम न्यायालय को यह समाधान हो जाता है कि ऐसे मामले में विधि के समान या सारतः समान प्रश्न अन्तर्ग्रस्त है तथा न्याय हित में न्याय करने के लिए समीचीन समझता है तो किसी न्यायालय के समक्ष लम्बित किसी वाद, अपील या अन्य कार्यवाही को किसी अन्य उच्च न्यायालय को अंतरित कर सकता है अनुच्छेद 139-क)।

Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi




Question :-7 . उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का वेतन -


 (a) कभी भी कम नहीं किया जा सकता है |

 (b) राष्ट्रीय आपात के समय कम किया जा सकता है |

 (c) वित्तीय आपात के समय कम किया जा सकता है |

(d) उस समय कम किया जा सकता है जब समिति न्यायाधीश के विरुद्ध आरोपों की जांच कर रही है।


 (U.P. P.C.S. 1994)


उत्तर:-  (c) वित्तीय आपात के समय कम किया जा सकता है |


 व्याख्या :-  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 360(4) (ख) के अनुसार वित्तीय आपात की अवधि में राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन को कम करने के लिए सक्षम होगा। अतः उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का वेतन वित्तीय आपात के समय कम किया जा सकता है।




Question :- 8. निम्न में से कौन लोक सभा का प्रथम स्पीकर था?


 (a) एम.ए.आयंगर

 (b) सरदार हुकुम सिंह बलिराम भगत

 (c) जी.वी.मावलंकर

 (d) अजय त्यागी 


(M.P. A.P.O, - 2008)

 

 उत्तर - (c) जी.वी.मावलंकर


व्याख्या - लोकसभा के प्रथम स्पीकर जी.वी. मावलंकर थे एवं प्रथम उपाध्यक्ष श्री अनंतशयनम थे। प्रथम लोक सभा का गठन 6 मई, 1952 ई. को हुआ।



Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


Question :- 9. लोकसभा के अध्यक्ष के दल बदल के आधार पर अनर्हता के प्रश्न का निर्धारण किया जाता है |


 (a) उपाध्यक्ष के द्वारा

 (b) राज्य सभा के सभापति के द्वारा

 (c) लोक सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य के द्वारा                 (d) भारत के राष्ट्रपति के द्वारा

 


(Uttaranchal Civil Judge - 2002)


उत्तर : - (c) लोक सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य के द्वारा



 व्याख्या :- लोकसभा के अध्यक्ष के दल-बदल के आधार पर अनर्हता के प्रश्न का निर्धारण लोकसभा द्वारा निर्वाचित सदस्य के द्वारा किया जायेगा और उसका विनिश्चय अन्तिम होगा।




 Question :- 10. राज्य सभा का अध्यक्ष कौन होता है ?


 (a) राष्ट्रपति

 (b) प्रधानमंत्री

 (c) उपराष्ट्रपति

(d) लोकसभाध्यक्ष



उत्तर - (c)  उपराष्ट्रपति


(U.P.P.C.S., 1993)


 व्याख्या :-  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार, उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होगा अर्थात उपराष्ट्रपति राज्य सभा का अध्यक्ष होता है।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


Question :- 11. उपराष्ट्रपति की पदावधि है-


 (a) 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से वे पद ग्रहण करते हैं!

 (b) 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से वे पद की शपथ ग्रहण करते है!

 (c) 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से निर्वाचन की घोषणा होती है।

 (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं!


 उत्तर :- (a)  5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से वे पद ग्रहण करते हैं!


 (Bihar P.C.S. (J) (Pre) 2009)


व्याख्या: - संविधान के अनु. 67 के तहत उपराष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से 5 वर्ष की अवधि तक पद धारण करता है।


❤❤❤

🙏🙏🙏""पोस्ट को जरूर शेयर करे"" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹
""धन्यवाद







Post a Comment

0 Comments