'/>'/> Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Question With Answer in Hindi Date - 07-12-2020

Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Question With Answer in Hindi Date - 07-12-2020


❤❤❤

🙏🙏🙏""दोस्तों "" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹

Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi

 आपका स्वागत है:-


          पोस्ट तिथि :-    07/12/2020

पोस्ट अपडेट तिथि :-   07/12/2020


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi,Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi 


 Daily  Current GK And Current Affairs  


 

              ""  दोस्तों  "🙏🙏🙏


आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर  के Question -Answer  लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी sarkari नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन  सभी प्रश्नों मे से  भी कुछ  पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार  प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....


Best 10  Question  With Answer Daily Current GK And Current Affairs  

 हिंदी....👍👍




Question 1 :- अधोलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की नियुक्ति का अधिकार दिया गया है?


 (a) अनुच्छेद 74

 (b) अनुच्छेद 75

 (c) अनुच्छेद 76

 (d) अनुच्छेद 77


(Chhattisgarh Civil Judge(Pre) 2014)


उत्तर - (b) अनुच्छेद 75


 व्याख्या:-  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अनुसार प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाने का प्रावधान है तथा अन्य मंत्रीगण राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर नियुक्त किए जाते हैं।

Daily Current Affairs,today current affairs



 Question 2 :-  विधान परिषद् की अध्यक्षता की जाती है

-

 (a) राज्यपाल द्वारा

(b) मुख्यमंत्री द्वारा

(c) उप-राष्ट्रपति द्वारा

(d) इनमें से कोई नहीं


उत्तर - (d) इनमें से कोई नहीं


 (M.P. A.P.O. - 2008)


 व्याख्या :-  विधान परिषद् की अध्यक्षता विधान परिषद के सभापति द्वारा की जाती है। संविधान के अनुच्छेद 182 के अनुसार, विधान परिषद अपने सदस्यों में से एक को अपना सभापति और एक को उपसभापति चुनेगी।



 Question 3 :-  राज्य विधान सभा की सदस्यता के बिना एक व्यक्ति राज्य मन्त्रिपरिषद् का सदस्य रह सकता है -


       (a) किसी भी समय के लिए नहीं 

(b) अनिश्चित काल के लिए

   (c) अधिकतम एक वर्ष के लिए

   (d) अधिकतम छ: माह के लिए


उत्तर :- (d) अधिकतम छ: माह के लिए



(M.P. A.P.O., 2008)


व्याख्या :-  संविधान के अनुच्छेद 164 (4) के अनुसार, राज्य विधान सभा के किसी सदन की सदस्यता के बिना एक व्यक्ति अधिकतम छः माह के लिए राज्य मन्त्रिपरिषद का सदस्य रह सकता है।

daily current affairs in hindi



 Question 4 :-  निम्नलिखित में से कौन संसदीय शासन प्रणाली के लिए सही नहीं है?


 (a)  राज्याध्यक्ष व्यवस्थापिका के निम्न सदन को भंग सकता है

 (b) कार्यपालिका, व्यवस्थापिका का एक भाग होती है

 (c) कार्यपालिका, व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदायी होती है

 (d) सभी मंत्री व्यवस्थापिका के निम्न सदन के सदस्य होते हैं


(U.P. P.C.S. (Pre) - 2009)


उत्तर : - (d) सभी मंत्री व्यवस्थापिका के निम्न सदन के सदस्य होते हैं


 व्याख्या:-   संसदीय शासन प्रणाली के लिए आवश्यक नहीं है कि सभी मंत्री व्यवस्थापिका के निम्न सदन के सदस्य हों वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य हो सकते हैं। विकल्प में दिए गए अन्य व्याख्या - कथन सत्य है।




 Question 5 :-  केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद नियुक्त की जाती है-


 (a) प्रधानमन्त्री द्वारा

 (b) राष्ट्रपति द्वारा

 (c) संसद द्वारा

 (d) उपराष्ट्रपति द्वारा


उत्तर : - (b) राष्ट्रपति द्वारा


(M.P. A.P.O. - 2008)


व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 75 (1) के अनुसार केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमन्त्री की सलाह से की जाती है तथा अनुच्छेद 75 (2) के अनुसार, मन्त्रीगण राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करेंगे।

current affairs in hindi



Question 6 :-  यदि कोई व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य न हो तो केन्द्र में मंत्री निम्नलिखित अवधि से अधिक के लिए नियुक्त नहीं हो सकता  -


(a) 18 महीने

(b) 6 महीने

(c)9 महीने

(d) 12 महीने



(U.P. P.C.S. -1994)


उत्तर :- (b)  6 महीने 


व्याख्या: - यदि कोई व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य न हो तो केन्द्र में मन्त्री 6 महीने से अधिक अवधि के लिए नहीं नियुक्त रह सकता (देखें अनुच्छेद 75(5))। इससे यह स्पष्ट है कि कोई बाहरी व्यक्ति भी मंत्री बन सकता है किंतु उसे 6 माह के भीतर संसद के किसी सदन का सदस्य बन जाना चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे अपने मंत्रि पद से त्यागपत्र दे देना होगा!




 Question 7 :-  उपराष्ट्रपति के पुनर्निर्वाचन के संबंध में -


(a) संविधान पूर्णतया मौन है

(b) संविधान इसे प्रतिबंधित करता है

(c) संविधान केवल एक बार पुनर्निर्वाचन विहित करता है

 (d) संविधान अधिकतम दो बार के लिए पुनर्निर्वाचन विहित करता है


उत्तर:-  (a) संविधान पूर्णतया मौन है


 (M.P. A.P.0.- 1997)


 व्याख्या: - राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के पुनर्निर्वाचन के सम्बंध में संविधान पूर्णतया मौन है। अतः यदि संविधान के अनुसार देखा जाय तो संविधान राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के पुनर्निर्वाचन के सम्बन्ध में कोई रोक नहीं लगाता है।

today current affairs



Question 8 :-  भारत का उपराष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र किसे देगा?


 (a) राष्ट्रपति

 (b) प्रधानमंत्री

 (c) लोक सभाध्यक्ष

 (d) मुख्य न्यायाधीश 


 उत्तर - (a) राष्ट्रपति


(U.P.P.C.S., 1993)


 व्याख्या: -  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अनुसार, भारत का उपराष्ट्रपति अपना त्याग-पत्र राष्ट्रपति को सौंपता है, जबकि राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को सौंपता है। लोक सभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोकसभा के उपाध्यक्ष को सौपता है। प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपता है। मुख्य न्यायाधीश भी अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपता है।



 Question 9 :-  भारत के राष्ट्रपति, कुछ सदस्यों का नामांकन कर सकते है-



  (a) राज्य सभा के

  (b) लोक सभा के

  (c) संसद के दोनों सदनों के

  (d) संसद के किसी भी सदन के नहीं

 

(M.P. A.P.0.- 1995)


 उत्तर: - (c) संसद के दोनों सदनों के 


व्याख्या :-  संविधान के अनुच्छेद 80 (3 ) के अनुसार, राष्ट्रपति राज्य सभा में 12 ऐसे व्यक्तियों को नाम निर्देशित कर सकता है जो साहित्य, कला, विज्ञान, और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव रखते हैं, एवं अनुच्छेद 331 के अनुसार, वह लोक सभा में दो से अनधिक ऐंग्लो-इंडियनों का नाम निर्देशित कर सकता है यदि लोक सभा में यदि उसकी राय में उस समुदाय का प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है |

 Today Current Affairs



 Question 10 :-  संसद की बैठक वर्ष में कम से कम कितनी बार होनी चाहिये?


 (a) एक बार

 (b) दो बार

 (c) तीन बार

 (d) इस संबंध में कोई उपबन्ध नहीं है


 (M.P. A.P.O. - 1997) (U.P. P.C.S. -1991, 1993)


उत्तर :- (b) दो बार


व्याख्या :- अनुच्छेद 85 के अनुसार, संसद के एक सत्र की अन्तिम बैठक और आगामी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तारीख के बीच छह माह से अधिक का अन्तर नहीं होगा अतः संसद की वर्ष में कम से कम दो बार बैठक होनी चाहिए।




❤❤❤

🙏🙏🙏""पोस्ट को जरूर शेयर करे"" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹
""धन्यवाद









Post a Comment

0 Comments