❤❤❤
🙏🙏🙏""दोस्तों "" 🙏🙏🙏
🌹🌹🌹
Best 10Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi
आपका स्वागत है:-
Daily current affairs and GK
Daily Hindi current affairs and GK
Daily current affairs &Gk
Current affairs GK
GK current affairs Hindi
GK current affairs 2020 Hindi
Daily GK and current affairs Hindi
Daily GK and current affairs
पोस्ट तिथि :- 01/12/2020
पोस्ट अपडेट तिथि :- 01/12/2020
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi
Daily Current GK And Current Affairs
"" दोस्तों "🙏🙏🙏
आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के Question -Answer लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन सभी प्रश्नों मे से भी कुछ पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....
Best 10 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय Question With Answer In हिंदी....👍👍
Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi
Question 1:- निम्नलिखित में से कौन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से सलाहकारी राय की माँग कर सकता है?
(a) सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा
(b) महासभा और परिषद सुरक्षा
(c) व्यक्ति
(d) राज्य
उत्तर - (b) महासभा और परिषद सुरक्षा
(U.P.P.C.S. - 1996)
व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 96 के अनुसार, महासभा और सुरक्षा परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से किसी विधिक प्रश्न पर सलाहकारी राय मांग सकते हैं। अनुच्छेद 96 (2) के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के अन्य अंग और विशिष्ट अभिकरण, जिन्हें महासभा किसी समय इस प्रकार प्राधिकृत करे. अपने क्रियाकलापों के विषय-क्षेत्र के भीतर उठने वाले विविध प्रश्नों पर न्यायालय की सलाहकारी राय के लिए अनुरोध कर सकेंगे परंतु यह सलाहकारी राय निर्णय की भांति बाध्यकारी प्रभाव नहीं रखती हैं।
Question 2:- राज्यों की विधि के किस सिद्धांत को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 'संयुक्त राष्ट्र के प्रशासकीय न्यायाधिकार द्वारा देय मुआवजे के अवॉर्ड के प्रभाव वाले मामले में अपनी परामर्शदात्री राय में लागू किया था
(a) विबन्धन
(b) प्रांङन्याय
(c) प्रत्यासन
(d) चिरभोगाधिकार
(R.A.S. - 2003)
उत्तर - (c) प्रत्यासन
व्याख्या :- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने 20 जुलाई, 1982 को दिए गये सलाहकारी मत में राज्यों की विधि के प्रत्यासन सिद्धांत के बारे में संयुक्त राष्ट्र के प्रशासकीय अभिकरण द्वारा महासचिव द्वारा सचिवालय के एक कर्मचारी को देश वापस भेजे जाने पर क्षतिपूर्ति या मुआवजा देने के निर्णय को सही ठहराया।
Question 3:- किसी विधिक प्रश्न पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से परामर्शकारी विचार देने का अनुरोध कौन कर सकता है ?
(a) संयुक्त राष्ट्र संघ का कोई भी सदस्य
(b) किसी भी राज्य का उच्चतम न्यायालय
(c) संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा या सुरक्षा परिषद
(d) सुरक्षा परिषद का कोई भी स्थायी सदस्य
(U.P.P.C.S. (J) - 2003)
उत्तर :- (c) संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा या सुरक्षा परिषद
व्याख्या :- संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 96 के अंतर्गत महासभा अथवा सुरक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से किसी कानूनी प्रश्न पर सलाहकारी मत देने की प्रार्थना कर सकते हैं। परन्तु यह सलाहकारी मत न तो सच्चे अर्थों में निर्णय होता है और न ही होता है!
Question 4:- संयुक्त राष्ट्र का महासचिव है-
(a) संयुक्त राष्ट्र महासभा का अध्यक्ष
(b) सुरक्षा परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी
(c) संयुक्त राष्ट्र का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
(d) संयुक्त राष्ट्र का अध्यक्ष
उत्तर - (c) संयुक्त राष्ट्र का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
(U.P.P.C.S. - 2005) (U.P.P.C.S. 2002
व्याख्या :- संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुच्छेद 97 के प्रावधानों के अनुसार महासचिव संयुक्त राष्ट्र का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होता है। महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है। महासचिव का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। वर्तमान में दक्षिण कोरिया के बान की-मून संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।
Question 5:- नीचे दिए गए संयुक्त राष्ट्र के अंगों में से कौन सा व्यक्तियों से गठित होता है, न कि राज्यों से?
(a) सुरक्षा परिषद
(b) महासभा
(c) सचिवालय
(d) आर्थिक और सामाजिक परिषद
उत्तर - (c) सचिवालय
(U.P.P.C.S. - 2002) (U.P.P.C.S.-2005)
व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुच्छेद 7 में सचिवालय सहित संयुक्त राष्ट्र संघ के छ: अंगों का उल्लेख किया गया है। सचिवालय का गठन राष्ट्र संघ के महासचिव तथा उसके द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारियों से होता है। विश्व के राज्यों द्वारा नियुक्त सदस्यों से यह गठित नहीं होता।
Question 6:- संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव नियुक्त किया जाता है-
(a) महासभा द्वारा
(b) सुरक्षा परिषद द्वारा महासभा की सिफारिश पर
(c) सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा
(d) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा
(U.P.P.C.S. - 1995, 1998, 1999, 2007)
उत्तर - (c) सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 97 के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ का महासचिव सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा नियुक्त किया जाता है। महासचिव की नियुक्ति चूंकि एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है, अतः इसकी नियुक्ति हेतु सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों के सकारात्मक मत आवश्यक है। चार्टर के अनुच्छेद 7 के अनुसार, संघ के कार्यों के निष्पादनार्थ सचिवालय स्थापित किया गया है, जिसका मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महासचिव होता है। इसका कार्यकाल 5 वर्ष होता है तथा पुनर्निर्वाचन भी हो सकता है !
Question 7 :- निम्नलिखित में से किस वाद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने अंतिम निर्णय नहीं दिया?
(a) मार्गाधिकार वाद
(b) नाभिकीय परीक्षण वाद
(c) कोर्फू चैनल वाद
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (b) नाभिकीय परीक्षण वाद
(R.A.S.P.C.S. (P) - 2008)
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने नाभिकीय परीक्षण वाद में अपना अन्तिम निर्णय नहीं दिया था जबकि मार्गाधिकार वाद एवं कोर्फू चैनल वाद में अंतिम निर्णय दिया था।
Question 8:- स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय की स्थापना की गयी थी
(a) संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा
(b) राष्ट्र संघ की प्रसंविदा द्वारा
(c) हेग अभिसमय 1907 द्वारा
(d) हेग अभिसमय 1899 द्वारा
उत्तर - (d) हेग अभिसमय 1899 द्वारा
(U.P.P.C.S. 2001)
व्याख्या - हेग अभिसमय, 1899 द्वारा स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय की स्थापना की गयी थी, जबकि उसकी पूरी कार्यवाही 1907 के हेग अभिसमय में पूरी हुई।
Question 9:- स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थम् अभिकरणों के निर्णयों ने-
(a) अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान दिया है
(b) अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान नहीं दिया है
(c) अंतर्राष्ट्रीय विधि को किसी भी शाखा की विधि में योगदान नहीं दिया है
(d) अंतर्राष्ट्रीय विधि की किसी भी शाखा में विधि को स्पष्ट नहीं किया है!
(U.P. P.C.S. (Pre) - 2009)
उत्तर - (a) अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान दिया है!
व्याख्या: - स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय माध्यस्थम् अभिकरणों के निर्णयों ने 'अंतर्राष्ट्रीय विधि के
विकास में योगदान किया है।
Question 10:- संयुक्त राष्ट्र के किस मुख्य अंग की सदस्य संख्या में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से कोई परिवर्तन नहीं हुआ-
(a) महासभा
(b) सुरक्षा परिषद
(c) आर्थिक और सामाजिक परिषद
(d) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
उत्तर :- (d) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
व्याख्या - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के पश्चात् कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जबकि महासभा, सुरक्षा परिषद तथा सामाजिक एवं आर्थिक परिषद की सदस्य संख्या समय-समय पर बढ़ाई गई। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में स्थापना के समय से लेकर आज तक न्यायाधीशों की संख्या-15 बनी हुई है। इनकी नियुक्ति 9 वर्ष के लिए होती है!
Daily current affairs and GK
Daily Hindi current affairs and GK
Daily current affairs &Gk
Current affairs GK
GK current affairs Hindi
GK current affairs 2020 Hindi
Daily GK and current affairs Hindi
Daily GK and current affairs
0 Comments