'/>'/> Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi

Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi




❤❤❤

🙏🙏🙏""दोस्तों आपका स्वागत है "" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹


          पोस्ट तिथि :-    27/11/2020

पोस्ट अपडेट तिथि :-   27/11/2020



Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi 


 Daily  


     Current GK &Current Affairs  

 

दोस्तों  "🙏🙏🙏 

आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के Question -Answer  लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन  सभी प्रश्नों मे से  भी कुछ  पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार  प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....


Best 10 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय Question  With Answer In हिंदी....👍👍👍



Question 1:- निम्नांकित में से कौन संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग नहीं है?


(a) न्यासिता परिषद।

                     (b) आर्थिक और सामाजिक परिषद  (c)अतराष्ट्रीय न्यायालय

    (d) मानवाधिकार आयोग


 उत्तर (d) मानवाधिकार आयोग


(U.P.P.C.S.- 1998, 1999) (Uttarakhand, P.C.S. (J) (P)-2008)


 व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र संघ बार्टर के अनुच्छेद 7 में इसके निम्नलिखित 6 अंगों का वर्णन किया गया है (1) साधारण महासभा (General Assembly), (2) सुरक्षा परिषद (Security Council) (3) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद (Eco nomic and Social Council). (4) न्यास परिषद (Trusteeship Council), (5) सचिवालय (Secretariate), तथा (6) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)। इस प्रकार मानवाधिकार आयोग इसका मुख्य अंग नहीं है।




 Question 2:-. निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण नहीं है?


 (a) विश्व डाक संघ

 (b) संयुक्त राष्ट्र बाल निधि

 (c) अंतर्राष्ट्रीय सिविल विमानन संगठन

 (d) अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम -


 (U.P. Civil Judge - 2006)


 उत्तर :-   (b) संयुक्त राष्ट्र बाल निधि


व्याख्या:- संयुक्त राष्ट्र बाल-निधि (United Nations Child Fund) संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण नहीं है। जबकि बर्न संधि के फलस्वरूप 1878 ई. में स्थापित किया गया विश्व डाक संघ, मान्द्रियल (कनाडा) में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय नागरिक (सिविल) उड्डयन संघ, तथा जुलाई 1956 स्थापित अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम संयुक्त राष्ट्र संघ के विशिष्ट अभिकरण हैं। 11 दिसम्बर. 1946 को स्थापित संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपात निधि (UNICEF) संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण है, न कि संयुक्त राष्ट्र बाल निधि ।



Question 3:-. महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव-


 (a) बन्धनकारी होता है

(b) बन्धनकारी नहीं होता है

 (c) बन्धनकारी होता है और नहीं भी

(d) उक्त सभी


उत्तर:-  (c) बन्धनकारी होता है और नहीं भी


     (U.P.P.C.S. 1991)


 व्याख्या :-- महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव का प्रभाव आन्तरिक कार्यों में आबद्धकर होता है, जबकि सदस्य राज्यों पर इसका प्रभाव बन्धनकारी नहीं होता। यह संघ चार्टर के अनुच्छेद 18 एवं इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से स्पष्ट है।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Question 4:-. संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा को संसार की संसद' नहीं कहा जा सकता, क्योंकि -


 (a) यह संसार के समस्त देशों के लिए विधि             नहीं बना सकती है।

 (b) इसके प्रस्ताव सदस्य देशों पर बन्धनकारी प्रभाव नहीं रखते

(c) यह सदस्य देशों के घरेलू क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित मामलों में दखल नहीं कर सकती है।

 (d) उपरोक्त सभी


 उत्तर: - (d) उपरोक्त सभी।


(Uttarakhand PCS (J) (Pre) 2014)


 व्याख्या :- महासभा की अनेक परिसीमाएं है। जिनके कारण यह अपना कार्य प्रभावशाली ढंग से नहीं कर पाती। उपर्युक्त तीनों कार्य परिसीमाओं में शामिल हैं। अतः साधारण सभा को 'संसार की संसद नहीं कहा जा सकता।




 Question 5:-. निम्न में से संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का कौन-सा अनुच्छेद मतदान की प्रक्रिया से संबंधित है?


(a) अनुच्छेद 16

(b) अनुच्छेद 18

(c) अनुच्छेद 10

               (d) उपरोक्त में से कोई नहीं


(Uttarakhand (CJ)-2009


 उतर :- (b)अनुच्छेद 18


 व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का अनुच्छेद 18 मतदान की प्रक्रिया से संबंधित है।

 





 Question 6:-  संयुक्त राष्ट्र के निम्नलिखित अंगों में से किसके पर्यवेक्षणाधीन संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण अपने कृत्यों का पालन करते हैं?


 (a) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद

 (b) सचिवालय

   (c) सुरक्षा परिषद्

 (d) महासभा 



उत्तर :- (d) महासभा


(U.P.P.C.S.- 1997)


व्याख्या :- महासभा एक विचार-विमर्शी निकाय है जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ तथा विशिष्ट अभिकरणों के मामलों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श अन्वेषण, पर्यवेक्षण तथा आलोचना करने की शक्ति है। वर्तमान में महासभा, संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे बड़ा प्रतिनिध्यात्मक अंग है। वर्तमान में इसके 193 देश सदस्य हैं। महासभा का वर्णन चार्टर के अध्याय 4 के अनु. 9 से अनु. 22 के अधीन किया गया है।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



 Question 7:-  संयुक्त राष्ट्र की महासभा की छठी समिति का क्या नाम है?


 (a) विधिक समिति

 (b) आर्थिक और वित्तीय समिति

 (c) सामाजिक, मानवीय और सांस्कृतिक समिति

 (d) निशस्त्रीकरण और अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति

    (U.P. Civil Judge(Pre) 2013)


  उत्तर: -  (a) विधिक समिति


व्याख्या:-  "विधिक समिति' संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति है। यह महासभा के 69वें सत्र में आई। विधिक समिति महासभा विधिक प्रश्नों के विचार हेतु प्राथमिक मंच है।




 Question 8:- . अंतर्राष्ट्रीय विधि का प्रगतिशील विकास करना निम्नलिखित से किसका कार्य है?


 (a) महासभा का

(b) सुरक्षा परिषद् का में

 (c) संयुक्त राष्ट्र महासचिव का

(d) अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग का


 उत्तर:-  (a) महासभा का


(U.P.P.C.S. -2008)


 व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय विधि का प्रगतिशील विकास करना तथा उसे संहिताबद्ध करने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य महासभा का है (अनुच्छेद 13 (1) का उपखण्ड (क)।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


 

Question 9:-  संयुक्त राष्ट्र के किस अनुच्छेद में निषेधाधिकार के बारे में लिखा गया है-


(a) अनुच्छेद-27

(b) अनुच्छेद-28

 (c) अनुच्छेद-29 

(d) कोई नहीं


  उत्तर:-  (a) अनुच्छेद-27


 (U.P.P.C.S. - 1991)


 व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 27 में सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के निषेधाधिकार के अधिकार का उपबंध है। अनुच्छेद 28 के अधीन सुरक्षा परिषद् की बैठकों से सम्बन्धित प्रावधान समाविष्ट है जबकि अनुच्छेद 29 सुरक्षा परिषद् को ऐसी समनुषंगी अंगों की स्थापना करने की शक्ति प्रदान करता है जिन्हें वह अपने कृत्यों का पालन करने के लिए आवश्यक समझे।



 Question 10:-  वीटो शक्ति दी गई है -


(a) चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को (b) भारत, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को

(c) ईरान, भारत, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को

 (d) पाकिस्तान, ईरान, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को


 उत्तर :- (a) चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को


(U.P.P.C.S.- 1994)


 व्याख्या :-  सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों- चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को वीटो (निषेधाधिकार) की शक्ति दी गई है। वीटो की शक्ति चार्टर के अनुच्छेद 27 में दृष्टिगत होती है।



Daily Hindi current affairs and GK



❤❤❤

🙏🙏🙏""पोस्ट को जरूर शेयर करे"" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹
""धन्यवाद






 

Post a Comment

0 Comments