❤❤❤
🙏🙏🙏""दोस्तों "" 🙏🙏🙏
🌹🌹🌹
Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi
आपका स्वागत है:-
पोस्ट तिथि :- 30/11/2020
पोस्ट अपडेट तिथि :- 30/11/2020
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi
Daily Current GK And Current Affairs
"" दोस्तों "🙏🙏🙏
आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के Question -Answer लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन सभी प्रश्नों मे से भी कुछ पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....
Best 10 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय Question With Answer In हिंदी....👍👍
Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi
Question 1:- . नार्थ सी कान्टीनेन्टल शेल्फ वाद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने महाद्वीपीय समुद्र तल पर दावेदारी के आधार की तर्कमूलक व्याख्या की, ऐसा करने में न्यायालय ने प्राथमिक महत्त्व प्रदान किया -
(a) अनुपातिकता कारक को
(b) आर्थिक कारक को
(c) सुरक्षा कारक को
(d) भूगर्भीय कारक को
उत्तर - (a) अनुपातिकता कारक को
(U.P.P.C.S. -2007)
व्याख्या - नॉर्थ सी कान्टीनेन्टल शेल्फ वाद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने महाद्वीपीय समुद्र तल पर दावेदारी के आधार की तर्कमूलक व्याख्या की। न्यायालय ने आनुपातिकता कारक को प्राथमिक महत्त्व प्रदान किया।
Question 2:- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा 'विबन्धन के सिद्धांत को सभ्य राष्ट्रों द्वारा मान्यता प्राप्त विधि के सामान्य सिद्धांत के रूप में निम्नलिखित वाद में लागू किया गया -
(a) प्रीह विहियर मंदिर संबंधी वाद
(b) पायस फण्ड वाद
(c) ईस्टर्न ग्रीनलैण्ड वाद
(d) नॉर्थ सी कान्टीनेन्टल शेल्फ वाद
(U.P.P.C.S. - 1996) (U.P.P.C.S. - 2002) (U.P.P.C.S. - 2003, 2007)
उत्तर :- (a) प्रीह विहियर मंदिर संबंधी वाद
व्याख्या: - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा विबन्धन के सिद्धांत को 'प्रीह विहियर मंदिर संबंधी वाद' तथा 'बार्सिलोना ट्रैक्शन केस' (सेकेण्ड केस )में लागू किया था।
3. संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा हेतु सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन किस वर्ष हुआ?
(a) 1944 (b) 1945
(c) 1946 (d) 1947
उत्तर :- (b) 1945
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई. संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं तथा इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
gk today current affairs hindi
Question 4: - अंतर्राष्ट्रीय प्रथा के लिए निम्नलिखित वादों में से कौन सा वाद सर्वप्रथम निर्णीत हुआ?
(a) लोटस वाद
(c) नॉर्थ सी फिशरीज वाद
(b) पाकेट हवाना
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: - (b) पाकेट हवाना
(U.P.P.C.S. - 1991)
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय प्रथा के सम्बन्ध में सर्वप्रथम वाद पाकेट हवाना का वाद है जो सन् 1900 में निर्णीत हुआ जबकि लोट्स वाद 1927 मे निर्णय हुआ |
Question 5: - निम्नलिखित में से कौन सा वाद अंतर्राष्ट्रीय विधि के स्रोत के रूप में रूढ़ि (प्रथा) की मान्यता से संबंधित है?
(a) वेस्ट, रैण्ड सेन्ट्रल गोल्ड माइनिंग कं.लि.
(b) दि कोर्फ चैनल केस
(c) हर्ड बनाम हॉज
(d) यूगोस्लाविया बनाम बेल्जियम
उत्तर :- (a) वेस्ट, रैण्ड सेन्ट्रल गोल्ड माइनिंग कं.लि.
(U.P.P.C.S. (Pre) - 2010)
व्याख्या :- वेस्ट रैण्ड सेण्ट्रल गोल्ड माइनिंग कं. लि. बनाम आर का मामला उपर्युक्त कथन से सम्बन्धित है। इस वाद में प्रथा की सामान्य स्वीकृति या मान्यता के बारे में मापदण्ड मिलता है। इस वाद में न्यायालय ने यह नियम प्रतिपादित किया कि किसी विषय पर वैध तथा निश्चित अंतर्राष्ट्रीय प्रथा के लिए आवश्यक है कि संतोषजनक साक्ष्य द्वारा यह सिद्ध किया जाए कि प्रथा की प्रकृति इस प्रकार की है जिसको राज्यों की सामान्य स्वीकृति मिल चुकी है तथा कोई भी सभ्य राज्य इसका विरोध नहीं करेगा।
Best Top 10 Daily Current Affairs &GK Question With Answer in hindi
Question 6:- निम्नलिखित में से कौन सा वाद "अंतर्राष्ट्रीय रूढ़ियों" से सम्बन्धित है?
(a) पाकेट हवाना
(b) ऐंग्लो-नार्वेजियन फिशरीज केस
(c) दि किम
(d) दि अम्पम
उत्तर - (a) पाकेट हवाना
(U.P.P.C.S. - 1994)
व्याख्या: - पाकेट हवाना वाद अंतर्राष्ट्रीय रूढ़ियों से सम्बन्धित है। जिसमें न्यायालय ने निर्णय दिया कि युद्ध के समय मछली पकड़ने वाले छोटे जहाजों को नाकाबंदी की घोषणा का ज्ञान न होने पर नहीं पकड़ा जा सकता है।
gk today current affairs hindi
Question 7:- निम्नलिखित में से किस वाद में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने अंतिम निर्णय नहीं दिया?
(a) मार्गाधिकार वाद
(b) नाभिकीय परीक्षण वाद
(c) कोर्फू चैनल वाद
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- (b) नाभिकीय परीक्षण वाद
(R.A.S.P.C.S. (P) - 2008)
व्याख्या:- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने नाभिकीय परीक्षण वाद में अपना अन्तिम निर्णय नहीं दिया था जबकि मार्गाधिकार वाद एवं व्याख्या कोर्फू चैनल वाद में अंतिम निर्णय दिया था।
Question 8:-. स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय की स्थापना की गयी थी
(a) संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा
(b) राष्ट्र संघ की प्रसंविदा द्वारा
(c) हेग अभिसमय 1907 द्वारा
(d) हेग अभिसमय 1899 द्वारा
उत्तर - (d) हेग अभिसमय 1899 द्वारा
(U.P.P.C.S. - 2001
व्याख्या :- हेग अभिसमय, 1899 द्वारा स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय की स्थापना की गयी थी, जबकि उसकी पूरी कार्यवाही 1907 के हेग अभिसमय में पूरी हुई।
gk today current affairs hindi
Question 9:-. स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थम् अभिकरणों के निर्णयों ने-
(a) अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान दिया है
(b) अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान नहीं दिया है
(c) अंतर्राष्ट्रीय विधि को किसी भी शाखा की विधि में योगदान नहीं दिया है
(d) अंतर्राष्ट्रीय विधि की किसी भी शाखा में विधि को स्पष्ट नहीं किया है
(U.P. P.C.S. (Pre) - 2009)
उत्तर - (a) व्याख्या स्थायी माध्यस्थम् न्यायालय आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय माध्यस्थम् अभिकरणों के निर्णयों ने अंतर्राष्ट्रीय विधि के विकास में योगदान किया है।
Question 10:- 'डी जूरे बेली एक पेसिस' नामक पुस्तक का लेखक कौन है ?
(a) ओपेनहाइम
(b) स्वार्जेनबर्जर
(c) जैक्स
(d) ग्रोशियस
उत्तर - (d)
(U.P.P.C.S. (Pre) - 2010)
व्याख्या :- "डी जूरे बेली एक पेसिस' अर्थात "युद्ध तथा शान्ति की विधि' नामक पुस्तक की रचना ग्रोशियस ने की। इनको आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय विधि का जनक कहा जाता है।
❤❤❤
🙏🙏🙏""पोस्ट को जरूर शेयर करे"" 🙏🙏🙏
🌹🌹🌹
""धन्यवाद
0 Comments