❤❤❤
🙏🙏🙏""दोस्तों आपका स्वागत है "" 🙏🙏🙏
🌹🌹🌹
पोस्ट तिथि :- 27/11/2020
पोस्ट अपडेट तिथि :- 27/11/2020
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi.| Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi
Daily Current GK And Current Affairs
"" दोस्तों "🙏🙏🙏
आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के Question -Answer लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन सभी प्रश्नों मे से भी कुछ पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....
Best 10 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय Question With Answer In हिंदी....👍👍👍
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Question 1:-. निम्न में से कौन विधिक व्यक्ति है ?
(a) उत्तर प्रदेश सहकारी आवास समिति
(b) इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के अध्यक्ष
(c) नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक
(d) लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश
उत्तर - (d) लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश
(U.P.P.C.S. - 2006)
व्याख्या: - इस प्रकार उपर्युक्त विकल्पों में से लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश एक विधिक व्यक्तित्व है।
Question 2:-. निम्नांकित में से किसको विधिक व्यक्ति नहीं कहा जा सकता है?
(a) एक कोष
(b) एक मूर्ति
(c) एक निगम
(d) एक मत व्यक्ति
(U.P.P.C.S. - 1998)
उत्तर - (a) एक कोष
व्याख्या:- एक मूर्ति, एक निगम व एक मत व्यक्ति (कुछ प्रयोजनों के लिए) विधिक व्यक्ति हैं, जबकि एक कोष विधिक व्यक्ति नहीं हैं।
Question 3:-. निगम है एक -
(a) प्राकृतिक व्यक्ति
(b) विधिक व्यक्ति
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) कोई नहीं
(U.P.P.C.S.- 1992)
उत्तर - (b) विधिक व्यक्ति
व्याख्या: - निगम एक विधिक व्यक्ति है। विधिक व्यक्ति एक ऐसा कृत्रिम या काल्पनिक व्यक्ति होता है जो विधि की दृष्टि से तो व्यक्ति है किन्तु तथ्यतः वह वास्तविक मनुष्य नहीं है।
Question 4:-. निम्नलिखित में से किसने विधिक व्यक्ति को परिभाषित किया है कि यह "एक अस्तित्व है जिस पर अधिकार एवं कर्तव्य आरोपित किए जाते है
(a) पैटन
(b) ग्रे
(c) डायसी
(d) सामण्ड
उत्तर - (b) ग्रे
(U.P. Lower- 2002) (U.P. P.C.S.-2000, 2002)
व्याख्या: - ग्रे ने विधिक व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए कहा है कि यह "एक अस्तित्व है जिस पर अधिकार एवं कर्तव्य आरोपित किए जाते हैं।" सामण्ड के अनुसार, "विधिक व्यक्ति वह है जो विधि के अधीन अधिकार या कर्तव्य धारण करने योग्य समझा जाता है।" पैटन के अनुसार, "विधिक व्यक्तित्व एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा कुछ ऐसी इकाइयों की रचना होती है जिसमें अधिकार निहित किए जा सकें!
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Question 5:-. संयुक्त राष्ट्र संघ के मूल सदस्यों की संख्या क्या है ?
(a) 26 (c) 51
(b) 50 (d) 85
उत्तर - (c) 51
(U.P.P.C.S. - 2003)
व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता को दो भागों में बांटा जा सकता है-(1) प्रारंभिक (मूल) सदस्य; तथा (2) द्वितीयक सदस्य। मूल सदस्य वे हैं जिन्होंने 1 जनवरी, 1942 को सम्मेलन में भाग लेकर आज्ञा-पत्र (Charter) पर हस्ताक्षर किए, इसमें 51 सदस्य थे। संयुक्त राष्ट्र संघ की 24 अक्टूबर, 1945 को हुई स्थापना के बाद बने इसके सदस्य द्वितीयक सदस्य कहलाते हैं। मूल सदस्यों सहित संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्य संख्या वर्तमान में कुल 193 है।
Question 6 :-. किस दिन भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था ?
(a) 24 अक्टूबर, 1945 को
(b) 30 अक्टूबर, 1945 को
(c) 26 जून, 1945 को
(d) 15 अगस्त, 1947 को
उत्तर - (b) 30 अक्टूबर, 1945 को
(U.P. Civil Judge(Pre) 2013)
व्याख्या: - भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य 30 अक्टूबर, 1945 को बना था।
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Question 7:-.. सही उत्तर बताइए सैन फ्रांसिस्को में 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर कितने राज्यों ने हस्ताक्षर किये थे?
(a) 41 राज्यों ने (c) 51 राज्यों ने
(b) 15 राज्यों ने (d) 52 राज्यों ने
(U.P.P.C.S. - 2007)
उत्तर - (c) 51 राज्यों ने
व्याख्या: - संयुक्त राष्ट्र के मूल सदस्य वे राज्य होंगें जिन्होंने सैन फ्रांसिस्को में अंतर्राष्ट्रीय संगठन विषयक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेकर या संयुक्त राष्ट्रों द्वारा की गयी जनवरी, 1942 की घोषणा पर पहले हस्ताक्षर किये हों और अनु. 10 के अनुसार इसका अनुसमर्थन किया हो। इस प्रकार के 51 देश इसके मौलिक सदस्य हैं। (अनु.3)
Question 8:- संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर सैन फ्रान्सिस्को में हस्ताक्षर हुए थेः
(a) जून 26, 1945 में
(b) अगस्त 15, 1943 में
(c) जनवरी 26, 1946 में
(d) दिसम्बर 30, 1941 में
(Uttarakhand (CJ) - 2009)
उत्तर - (a) जून 26, 1945 में
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हेतु सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन 25 अप्रैल से 25 जून, 1945 तक चला। 26 जून, 1945 को इसके चार्टर के प्रावधानों को अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर किए गए।
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Question 9:- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हेतु सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन किसकी अध्यक्षता में हुआ?
(a) रूजवेल्ट (c) मार्शल टीटो
(b) लॉर्ड हैलीफैक्स (d) कर्नल नासिर
उत्तर: - (b) लॉर्ड हैलीफैक्स
(U.P.P.C.S. - 1992)
व्याख्या: - 26 जून, 1945 को 50 राष्ट्रों ने 19 अध्यायों वाले एक ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर किए तथा 24 अक्टूबर, 1945 को इसे अनुसमर्थन के साथ कार्यान्वित कर दिया गया।
Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi
Question 10:- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
(a) 1918 ई. (c) 1938 ई.
(b) 1919 ई. (d) 1945 ई.
(M.P. Civil Judge. - 1993)
उत्तर: - (d) 1945 ई.
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई. संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 अंग हैं तथा इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है।
0 Comments