'/>'/> Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Indian Evidence Act (भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) Question With Answer in hindi Date -08-12-2020

Best Top 10 Daily Current Affairs & GK Indian Evidence Act (भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) Question With Answer in hindi Date -08-12-2020



❤❤❤

🙏🙏🙏""दोस्तों "" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹

Best Top 10 Daily Current Affairs & GK  Indian Evidence Act  (भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) Question With Answer in hindi

 आपका स्वागत है:-


          पोस्ट तिथि :-    08/12/2020

पोस्ट अपडेट तिथि :-   08/12/2020


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi,Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi 


 Daily  Current GK And Current Affairs  


 

              ""  दोस्तों  "🙏🙏🙏


आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 10 प्रश्न उत्तर Indian Evidence Act  (भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) के Question -Answer  लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी sarkari नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन  सभी प्रश्नों मे से  भी कुछ  पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार  प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....


Best Top 10 Daily Current Affairs & GK  Indian Evidence Act  (भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) Question With Answer in hindi

 हिंदी....👍👍



Question 1:- भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रवर्तन हुआ



  (a) 1 सितम्बर, 1872

  (b) 1 अक्टूबर, 1872 

 (c) । जुलाई, 1872

    (d) उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर:-  (a) 1 सितम्बर, 1872


(M.P.A.P.O., 1997) (Uttarakhand A.P.O. 2010)


व्याख्या :-  भारतीय साक्ष्य अधिनियम का प्रवर्तन । सितम्बर. 1872 को हुआ था। इस अधिनियम का विस्तार जम्मू और कश्मीर राज्य को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर है।




 Question 2:- भारतीय साक्ष्य अधिनियम में कितने अध्याय एव धाराये  है?


 (a) 164 धारायें एवं 10 अध्याय

 (b) 167 धारायें एवं 10 अध्याय

 (c) 167 धारायें एवं 11 अध्याय

 (d) 167 धारायें एवं 9 अध्याय


 उत्तर - (c) 167 धारायें एवं 11 अध्याय


(Uttarakhand A.P.O. 2010)


व्याख्या:-  भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 में कुल 11 अध्याय और 167 धाराएं हैं। अन्तिम अध्याय में केवल एक धारा 167 समाविष्ट है।

Top 10 current affairs and GK Question With Answer In Hindi 


  Question 3:- भारतीय साक्ष्य अधिनियम में 'न्यायालय' शब्द के अन्तर्गत निम्नलिखित में कौन नहीं आता है

?


 (a) सभी न्यायाधीश

            (b) साक्ष्य लेने के लिए वैध रूप से अधिकृत             (c) सिटी मजिस्ट्रे

(d) मध्यस्थ


उत्तर:- (d) मध्यस्थ



 (U.P.P.C.S. (J) 2003) (Jharkhand P.C.S.(J) (Pre) 2012)


 व्याख्या :- भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 3 निर्वचन खण्ड के अनुसार न्यायालय शब्द के अन्तर्गत सभी न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट तथा मध्यस्थों के सिवाय साक्ष्य लेने के लिए वैध रूप से प्राधिकृत सभी व्यक्ति आते हैं। इस प्रकार मध्यस्थ अधिनियम के अन्तर्गत न्यायालय नहीं हैं।




  Question 4:- निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 के अन्तर्गत परिभाषित नहीं है?


 (a) न्यायालय

  (b) दस्तावेज

  (c) साक्ष्य

  (d) संस्वीकृति


 (Uttarakhand (J) (Pre) 2011)


उत्तर: - (d) संस्वीकृति


  व्याख्या:-  भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 3 के अन्तर्गत न्यायालय, दस्तावेज, साक्ष्य तीनों को परिभाषित किया गया है किन्तु संस्वीकृति को नहीं। संस्वीकृति के सम्बन्ध में उपबंध धारा 24 से 30 के अंतर्गत किया गया है।




 Question 5 :-. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य है?


 (a) हरी ने कहा

    (b) मोहन ने देखा

        (c) राम ने झूठ बोला

 (d) ये सभी


(M.P.A.P.0., 2002)


उत्तर:-  (d) ये सभी


व्याख्या:भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 के अन्तर्गत हरी ने कहा. मोहन ने देखा तथा राम ने झूठ बोला ये सभी तथ्य हैं। धारा (3) के पैरा (2) में तथ्य के दृष्टांत संख्या 'ख' एवं 'ग' से यह स्पष्ट है कि किसी मनुष्य द्वारा कुछ सुनना, देखना या कोई शब्द कहना एक तथ्य है।

Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



 Question 6 :-   निम्नांकित में से कौन सा तथ्य' है?


 (a) सोहन ने एक गाय देखी

            (b) मोहन ने सोहन से जाने को कहा

   (c) शीतल की बड़ी इज्जत ह

(d) ये सभी


उत्तर :- (d) ये सभी


 (M.P. A.P.O., 2008)


व्याख्या:-  भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 3 में 'तथ्य" को परिभाषित किया गया है। धारा 3 के अनुसार, (a) ऐसी कोई वस्तु, वस्तुओं की अवस्था, या वस्तुओं का सम्बन्ध जो इन्द्रियों द्वारा बोधगम्य हो, तथ्य है। (b) कोई मानसिक दशा, जिसका भान किसी व्यक्ति को है तथ्य है। अतः उपर्युक्त सभी कथन तथ्य हैं।




 Question 7 :-   'क' पर 'ख' की मृत्यु का आरोप है उसके विचारण में निम्न तथ्यों में से कौन सा एक तथ्य विवाद्यक तथ्य नहीं हो सकता है।


 (a) 'क' ने 'ख' की मृत्यु करने के अभिप्राय से उस पर वार किया

 (b) 'ख' पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं था

 (c) ख ने 'क' को उकसाया

  (d) 'क' की आयु 12 वर्ष से कम थी तथा वह अपने कृत्य का परिणाम नहीं समझता था


उत्तर :- (b) 'ख' पढ़ा लिखा व्यक्ति नहीं था


 (M.P. Civil Judge, 1986)


व्याख्या :-  तथ्य ‘क ने 'ख' की मृत्यु करने के अभिप्राय से उस पर वार किया, 'ख' ने 'क' को उकसाया तथा 'क की आयु 12 वर्ष से कम थी तथा वह अपने कृत्य का परिणाम नहीं समझता था भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 के पैरा (4) के अंतर्गत विवाद्यक तथ्य में सम्मिलित हैं. जबकि ख' पढ़ा-लिखा नहीं था, विवाद्यक तथ्य नहीं है।




  Question 8 :-  'ब' की हत्या का 'अ' अभियुक्त है। विचारण में निम्नलिखित में से कौन सा 'विवाद्यक तथ्य' नहीं है?


 (a) यह कि 'अ ने ब की मृत्यु कारित की

 (b) यह कि 'अ का आशय 'ब की मृत्यु कारित करने का था

 (c) यह कि 'अ' एक अच्छे चरित्र का व्यक्ति था

 (d) यह कि 'अ' को ब' से गंभीर और अचानक प्रकोपन मिला था


 (U.P. Lower, 2002)


 उत्तर :- (c) यह कि 'अ' एक अच्छे चरित्र का व्यक्ति था


व्याख्या:भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 के पैरा (4) में विवाद्यक तथ्य' को परिभाषित किया गया है। उसमें जुड़े दृष्टांत के अनुसार 'ब' कि हत्या का 'अ' अभियुक्त है । उसके विचारण में निम्नलिखित विवाद्यक तथ्य हो सकते हैं- यह कि अ' ने व' की मृत्यु कारित की, यह कि 'अ' का आशय 'ब' की मृत्यु कारित करने का था तथा यह कि 'अ' को ब से गंभीर और अचानक प्रकोपन मिला था। अतः यह कि 'अ' एक अच्छे चरित्र का व्यक्ति था विवाद्यक तथ्य नहीं है।

Daily  Current GK And Current Affairs  



Question 9 :-. किस वर्ष भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में सम्मिलित किया गया ?


 (a) 2001

 (b) 2002

 (c) 2000

 (d) 1999


 (U.P. A.P.O. 2007)


 उत्तर :- (c) 2000


व्याख्या:-  भारतीय साक्ष्य अधिनियम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को दस्तावेजी साक्ष्य के रूप में वर्ष 2000 में सम्मिलित किया गया।




  Question 10 :-. न्यायालय को दिया गया शपथ पत्र


 (a) साक्ष्य नहीं है।

 (b) साक्ष्य है।

 (c) केवल एक लिखित कथन है।

 (d) एक सबूत है।


 (Uttarakhand PCS (J) (Pre) 2013)


 उत्तर - (a) साक्ष्य नहीं है।


व्याख्या :-  न्यायालय को दिया गया शपथ पत्र साक्ष्य नहीं है।




❤❤❤

🙏🙏🙏""पोस्ट को जरूर शेयर करे"" 🙏🙏🙏

🌹🌹🌹
""धन्यवाद











Post a Comment

0 Comments