'/>'/> Daily Current Affairs

Daily Current Affairs





 

Best 20 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi, Top 20 Indian Constitution Question With Answer In Hindi 


Daily  


        Current GK And Current Affairs  

दोस्तों  "🙏🙏🙏  

आज हम आपके लिए डेली करंट अफेयर्स में मुख्य 20 प्रश्न उत्तर भारतीय संविधान के Question -Answer  लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप एक नई जानकारी प्राप्त करेंगे और छोटी बड़ी सरकारी नौकरियों की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो अक्सर इन  सभी प्रश्नों मे से  भी कुछ  पूछा जा सकता है तो अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ाने के लिए समस्त प्रश्नों को बारीकी से लिख- पड़ कर याद कर ले व एक वार  प्रश्न उत्तरों को देखें और उन्हें रिवीजन करें....



Daily

Daily Current Affairs in Hindi


Top 20 Indian Constitution Question  With Answer In हिंदी....👍👍👍


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Q:- 1.  निम्नलिखित में से किस एक का भारत के संविधान की उद्देशिका में उल्लेख नहीं किया गया है?



(a) आर्थिक न्याय

 (b) व्यक्ति की गरिमा

           (c) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता 

 (d) सबके लिए शिक्षा


 (U.P.P.C.S.-2004) 


उत्तर-(d)


 व्याख्या :-भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता का उल्लेख किया गया है। सबके लिए शिक्षा का उद्देशिका में उल्लेख नहीं है। उद्देशिका संविधान का भाग तथा उसका दर्शन है। 


current affairs 2020 in hindi,today current affairs



Q:- 2 . निम्नलिखित में कौन से प्रकार का न्याय संविधान द्वारा प्रदत्त नहीं है? 


 (a) सामाजिक न्याय

 (c) राजनीतिक न्याय 

 (b) आर्थिक न्याय

 (d) नैतिक न्याय 


(R.A.S.-2003)


 उत्तर ( d)


व्याख्या: - संविधान की उद्देशिका तथा नीति निदेशक तत्वों के अनुच्छेद 38 में राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक न्याय की स्थापना करना संविधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संविधान में नैतिक न्याय पदावली का प्रयोग नहीं किया गया।




Q:-3 . हमारे संविधान की उद्देशिका में पद 'भारतीय गणतंत्र' का संदर्भ है


(a) एक संप्रभु तथा समाजवादी गणतंत्र से

(b) एक संप्रभु, समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र से

 (c) एक समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र से

 (d) एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गणतंत्र से 


(U.P.P.C.S. - 1995)


  उत्तर (d)


व्याख्या:-भारत का राष्ट्रपति एक निश्चित अवधि (5 वर्ष) के लिए चुना जाता है। देश की समस्त कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है; किंतु वह उसका प्रयोग मंत्रिमंडल के परामर्श से करता है।




Q:- 4. भारत के संविधान की उद्देशिका में 'पंथ निरपेक्ष' शब्द जोड़ा गया


 (a) 39वें संविधान संशोधन द्वारा

 (b) 42वें संविधान संशोधन द्वारा

 (c) 43वें संविधान संशोधन द्वारा

 (d) 44वें संविधान संशोधन द्वारा


 उत्तर-(b)


 (U.P.P.C.S. - 2005) 


व्याख्या :-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी द्वारा गठित सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर किए गए 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में पंथ निरपेक्ष, और 'अखण्डता तथा समाजवादी इन तीन शब्दों का समावेश किया गया है। ज्ञातव्य है कि 'मिनी संविधान के नाम से चर्चित 42वें संशोधन द्वारा ही संविधान के भाग-4 क अनुच्छेद 51-क के अंतर्गत नागरिकों के मूल कर्तव्यों का प्रावधान अंत स्थापित किया गया है यह भी ज्ञातव्य है कि प्रस्तावना में अभी तक केवल एक बार ही संशोधन किया गया है।


 Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi




Q :-5.  यह कहा जाता है कि भारतीय संविधान का ढाँचा


(a ) स्वरूप में संघात्मक एवं आत्मा में एकात्क है

(b) एकात्मक है 

(c) स्वरूप में एकात्मक है तथा आत्मा में संघात्मक है 

(d) विशुद्ध रूप से संघात्मक है


 उत्तर (a)


 (U.P.P.C.S.- 1995)


 व्याख्या: - भारतीय संविधान का ढाँचा स्वरूप से संघात्मक एवं आत्मा से एकात्मक है। जो भारतीय समाज की प्रवृत्तियों को देखते हुए व्यवहारिक दृष्टिकोण से सही है। क्योंकि संघात्मक ढाँचे से कहीं अधिक देश की एकता एवं सुरक्षा महत्वपूर्ण होती है। एस. आर. बोम्मई बनाम भारत संघ के मामले में उच्चतम न्यायालय ने अभिमत व्यक्त किया कि भारतीय संविधान एक परिसंघीय संविधान है और परिसंघवाद संविधान का आधारभूत ढाँचा है।


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi





Q:- 6. भारतीय संविधान अवशेष शक्ति सुरक्षित करता है


 (a) संघ की

 (c) संसद की

 (b) राज्य की

 (d) राष्ट्रपति की


 (Chhattisgarh. Civil Judge - 2007)


 उत्तर-(a) 


व्याख्या :- भारतीय संविधान संघ की अवशेष शक्ति सुरक्षित करता है। संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी और यह उसका प्रयोग इस संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा (अनुच्छेद 53)। 





Q:-7 . भारतीय संविधान की प्रणाली क्या है?


(b) अध्यक्षात्मक प्रणाली

(a) संसदीय प्रणाली 

(c) राजतन्त्रीय प्रणाली 

(d) कोई नहीं


 उत्तर (a) 


(U.P.P.C.S., 1991)


 व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रणाली संसदीय प्रणाली है जो ब्रिटेन की संसदीय प्रणाली पर आधारित है चूंकि संविधान निर्माण के पूर्व देशों से भारत में ब्रिटिश संसदीय प्रणाली प्रवर्तन में रही, अतः इसे ही अपनाया जाना अधिक उपयुक्त माना गया।




 Q:- 8.  भारत के संविधान के बारे में यह किसका कथन है संविधान ऐसी शासन पद्धति की स्थापना करता है जो लगभग परिसंघ कल्प है?


      (a) सर आइवर जेनिंग्स

 (b) ए. वी. डायसी 

(c) के. सी. हियर 

           (d) उपर्युक्त में से किसी का नहीं


 उत्तर-(c)


 (U.P.P.C.S.-2005)



Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Q:-9 . संविधान के कौन से अनुच्छेद के तहत संसद किसी नए राज्य संरचना कर सकती है?


 (a) अनुच्छेद 3

 (b) अनुच्छेद 4

 (c) अनुच्छेद 5

 (d) अनुच्छेद 368


 (Bihar P.C.S. (J) Pre. - 2009)


 उत्तर (a) 


व्याख्या: - अनुच्छेद 3 के अंतर्गत संसद को नये राज्यों की स्थापना एवं वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों में परिवर्तन करने की शक्ति प्राप्त है। इस अनुच्छेद के अधीन राज्यों की स्थापना निम्नलिखित रीतियों से की जा सकती है।(1) किसी वर्तमान राज्य से उसका प्रदेश अलग करके, अथवा (2) दो या अधिक राज्यों को मिलाकर; अथवा (3) किन्हीं राज्यों के भागों को मिलाकर; अथवा (4) किसी प्रदेश को किसी राज्य के साथ मिलाकर |


current affairs 2020 in hindi,today current affairs




Q:-10 . भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?


 (a) 365

 (b) 379

 (c) 394

 (d) 395


  (M.P.A.P.O. (Pre) - 2007 


 उत्तर (d) 


व्याख्या: - यदि उप-अनुच्छेदों की गणना न की जाए तो भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद ही है। उप-अनुच्छेदों की गणना करने पर अनुच्छेदों की संख्या 450 के आस-पास है। बढ़े हुए इन अनुच्छेदों को संविधान संशोधनों के द्वारा जोड़ा गया है।




Q:- 11. सर्वप्रथम किस राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था? 


 (a) केरल

 (c) आन्ध्र प्रदेश उत्तर 

 (b) पंजाब

 (d) महाराष्ट्र


उत्तर :- (b)


 (U.P. P.C.S. 1992)


 व्याख्या - अनुच्छेद 356 का प्रयोग कर राष्ट्रपति शासन सर्वप्रथम पंजाब राज्य (पेप्सू राज्य) में लागू किया गया। यह 1951 में लागू हुआ था।




Q:-12. राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि है


 (a) 2 वर्ष

 (c) 1 वर्ष

 (b) 6 वर्ष

 (d) 3 वर्ष


 (U.P. P.C.S. 1992, 2003) (Chhattisgarh CJ - 2007)


 उत्तर (d)


 व्याख्या :- संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन जारी की गई उद्घोषणा किसी भी दशा में 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी किन्तु पंजाब राज्य के लिए यह अवधि 64वें, 67वें एवं 68वें संविधान संशोधन द्वारा बढ़ाकर 5 वर्ष तक कर दी गई थी


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Q:-13 . भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत आपात की उद्घोषणा के प्रवर्तन रहने का अधिकतम समय है 


 (a) 3 वर्ष

 (c) 1 वर्ष

 (b) 3 माह

 (d)2 वर्ष 


उत्तर - (a)


(Uttarakhand (Civil Judge) (Pre) 2009)


उत्तर (a) व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन जारी की गई उद्घोषणा किसी भी दशा में 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी किन्तु पंजाब राज्य के लिए यह अवधि 64वें, 67वें एवं 68वें संविधान संशोधन द्वारा बढ़ाकर 5 वर्ष तक कर दी गई थी।




Q:-14. निम्न में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति वित्तीय आपात लागू कर सकता है?


 (a) अनुच्छेद -352

 (b) अनुच्छेद -356 

 (c) अनुच्छेद -359

 (d) अनुच्छेद -360


 (U.P.P.C.S. -2007) (М.Р.A.P.О. (Pre) 2009) 


उत्तर -(d)


 व्याख्या:- भारतीय संविधान तीन प्रकार के आपात उपबंधों की व्यवस्था करता है (1) युद्ध या बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विदोह से उत्पन्न आपात (अनुच्छेद 352) (2) राज्यों में संविधानिक तन्त्र के विफल होने से उत्पन्न आपात (अनुच्छेद 356) (3) वित्तीय आपात (अनुच्छेद 360)| 



Q:- 15. 'वित्तीय आपात-उद्घोषणा' का अर्थ है उद्घोषणा जो की गई


 (a) संविधान के अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत

 (b) संविधान के अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत

 (c) संविधान के अनुच्छेद 360 के अन्तर्गत

 (d) उपर्युक्त सभी 


उत्तर-(c) 


(Jharkhand P.C.S. (J) (Pre) 2012)


 व्याख्या - उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi


Q:- 16. राष्ट्रपति कितने समय तक के लिए सर्वप्रथम वित्तीय आपात लागू कर सकता है?


 (a)1 महीने

 (c)6 माह 

 (b)2 महीने

 (d)1 वर्ष 


उत्तर  :-(b)


व्याख्या :-अनुच्छेद 360 के अनुसार - यदि राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि देश या उसके किसी भाग की वित्तीय स्वामित्व या साख संकट में है, तो वह वित्तीय आपात् की घोषणा कर सकेगा, जिसका प्रवर्तन घोषणा की तारीख से 2 माह तक रहेगा। वित्तीय आपात की स्थिति में संघ एवं राज्यों के सेवक, जिनके अन्तर्गत उच्चतम व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी है के वेतन में कमी की जा सकती है तथा धन विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए रक्षित रखने की व्यवस्था होती है। 




Q:- 17. संसद की पुष्टि के बगैर वित्तीय आपात की घोषणा अधिकतम कितने समय तक प्रभावी रह सकती है? 


 (a) चार माह

 (c) दो माह 

(d) एक माह 

(b) तीन माह 


 (Chhattisgarh Civil Judge(Pre) 2014)


 उत्तर - (c)


व्याख्या :-अनुच्छेद 360 के अनुसार - यदि राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि देश या उसके किसी भाग की वित्तीय स्वामित्व या साख संकट में है, तो वह वित्तीय आपात् की घोषणा कर सकेगा, जिसका प्रवर्तन घोषणा की तारीख से 2 माह तक रहेगा। वित्तीय आपात की स्थिति में संघ एवं राज्यों के सेवक, जिनके अन्तर्गत उच्चतम व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी है के वेतन में कमी की जा सकती है तथा धन विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए रक्षित रखने की व्यवस्था होती है। 




 Q:-18 . राष्ट्रपति द्वारा घोषित वित्तीय आपात को किस अवधि में संसद का अनुमोदन प्राप्त होना आवश्यक है?


 (a) छ: माह

 (c) तीन माह

 (b) दो माह 

 (d) चार माह 


 (M.P.H.J.S.(Pre)-2010)


 उत्तर-(b) 


व्याख्या :-अनुच्छेद 360 के अनुसार - यदि राष्ट्रपति को समाधान हो जाए कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि देश या उसके किसी भाग की वित्तीय स्वामित्व या साख संकट में है, तो वह वित्तीय आपात् की घोषणा कर सकेगा, जिसका प्रवर्तन घोषणा की तारीख से 2 माह तक रहेगा। वित्तीय आपात की स्थिति में संघ एवं राज्यों के सेवक, जिनके अन्तर्गत उच्चतम व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी है के वेतन में कमी की जा सकती है तथा धन विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए रक्षित रखने की व्यवस्था होती है। 


(U.P.P.S.C.-


Best 10 Daily Current GK And Current Affairs Question With Answer In Hindi



Q:-19.  निम्नलिखित में से कौन संविधान के अनुच्छेद 12 के अन्तर्गत राज्य है?


 (a) क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम खादी भण्डार

 (b) सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान 

(c) शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद

(d) दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज 


उत्तर - (d)


 (U.P. Lower (P)- 2004) (Uttarakhand (J) - 2011) 


व्याख्या :- टेकराज बनाम भारत संघ, ए.आई.आर. 1988 के अनुसार सांविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान तथा चन्द्रमोहन खन्ना बनाम एन.सी.ई.आर.टी.,ए.आई.आर. 1992S.C.76 के वेद के अनुसार शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद दोनों राज्य नहीं है। यू.पी. स्टेट कोऑपरेटिव लैण्ड डेवलपमेण्ट बैंक लि. के वाद के अनुसार सरकारी कंपनियां राज्य है। अतः इस निर्णय के अनुसार दिल्ली (नेशनल) स्टॉक एक्सचेंज राज्य हो सकता है




Q:- 20. निम्नलिखित में से कौन संविधान के अनुच्छेद 12 की परिभाषा के आदेश राज्य हैं?


(a) नेशनल बुक ट्रस्ट 

(b) स्टेट कौन्सिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग (एन.सी.ई.आर.टी)

(c) राजीव गांधी बोर्ड 

(d) इन्स्टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टीट्यूशनल एण्ड पार्लियामेन्टेरियन स्टडीज


 उत्तर - (a)


 (Uttarakhand P.C.S. (J) (Pre) 2012)


 व्याख्या: - नेशनल बुक ट्रस्ट का संविधान के अनुच्छेद 12 की परिभाषा के अन्तर्गत राज्य माना गया है श्रीमती हरदीप कौर व्याख्या - बनाम द एन. सी.टी. ऑफ देहली का विनिश्चय)। 





🌹🌹🌹

 पोस्ट को शेयर जरूर करें 

थन्यवाद 🙏🙏🙏









Post a Comment

0 Comments